सिद्धार्थनगर–दिनांक 09.06.2022
सि0न0 पुलिस को आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर जनशिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण में/प्रदेश स्तरीय मासिक रैकिंग में मिला प्रथम स्थान
जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस को आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश स्तरीय रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल/पर्यवेक्षण अधिकारी) सुरेश चन्द्र रावत के कुशल मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभयपक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें।
गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आनलाईन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जॉच हेतु जॉचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जॉच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जाता है, उल्लेखनीय है कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में माह-मई, 2022 की प्रदेश स्तरीय मासिक रैकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल/पर्यवेक्षण अधिकारी) सुरेश चन्द्र रावत द्वारा बताया गया कि जनपद में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जॉच हेतु निरन्तर देखा जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जॉच आख्या प्राप्त होने पर जॉच आख्याओं का गहनता से परीक्षण किया जाता है। जॉच पुष्टि कारक न होने पर उक्त संदर्भ को पुनः जॉच के लिए सम्बन्घित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दी जाती है।
नियुक्त कर्मचारीगण-उ0नि0 राजेश कुमार तिवारी (प्रभारी आई0जी0आर0एस0) का0 कृष्णमोहन मिश्रा, का0 प्रिंस कुमार सिंह, का0 विरेन्द्र विक्रम सिंह, का0 कमलेश यादव