Thu. May 7th, 2026

32 वां संस्करण छठा दिन हुनर हाट लखनऊ,उत्तर प्रदेश में

छठा दिन – 17 नवंबर, 2021

32 वां संस्करण छठा दिन हुनर हाट लखनऊ,उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ में आयोजित हुनर हाट के 32वें संस्करण के छठे दिन भी यहां लोगों में उत्साह व जोश देखा जा सकता है। रोज़ाना यहां आने वाले अतिथियों की संख्या में लाजवाब वृद्धि देखी जा रही है। देश के कोने-2 से आए शिल्पकार, दस्तकार और कारीगरों में अतिथियों की बढ़ती संख्या से नए उत्साह और प्रसन्नता का संचार हो रहा है।

17 नवंबर की शाम मशहूर पंजाबी सिंगर दिलबाग सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शाम में अपने गीतों से चार चाँद लगा दिया। दिलाबग सिंह जी ने अपने मशहूर गीतों ‘अर्बन छोरी’, ‘भांगड़े दा शौक’, ‘लंदन लाहौर’ की प्रस्तुति द्वारा सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 32वें हुनर हाट में उपस्थित सभी लोग इस भव्य आयोजन का खूब लुत्फ़ उठा रहें हैं।

आप भी 32वें हुनर हाट में पहुँच कर इसकी शोभा बढ़ाएं।

Related Post