Thu. May 14th, 2026

सिद्धार्थनगर/दिनांक 18 जून 2024

जिला जज,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार सि0न0 का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

      आज दिनांक 18.06.2024 को जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया,उक्त निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें। सभी बैरको का तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बैरकों मे किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नही हुई।जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बताया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है,जिला कारागार सिद्धार्थनगर के निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थायें सन्तोषजनक पायी गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व शातिर किस्म के बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे,तथा आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *