Sun. Feb 15th, 2026

ओम ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भारत सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन पर सुन्दर काण्ड प्रस्तुति एंव विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया

लखनऊ/दिनांक 19 जून 2024

ओम ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भारत सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन पर सुन्दर काण्ड प्रस्तुति एंव विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया

लखनऊ। ओम ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री एवं पुनः भारत सरकार के गठन पर शुभकामनाओं के साथ ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को राष्ट्र और धर्म की आस्था को लेकर सुन्दर काण्ड के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र रायबरेली रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी, सर्वेश पाण्डे, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी,अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी, कर्नल दयाशंकर दुबे, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पाण्डे, राष्ट्रीय कवि वेद व्रत बाजपेई, योगिनी नीलम, ओम ब्राह्मण अधिवक्ता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक रमेश मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक राकेश पाठक, सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सतीश पाण्डे, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी शुक्ला, प्रदेश सचिव मनोज कुमार मिश्र, पी जी आई कर्मचारी यूनियन की महासचिव सावित्री सिंह, पूर्वांचल के प्रभारी विनोद त्रिपाठी, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से राजेन्द्र पाण्डे सहित हजारों की संख्या में सम्मानित मित्रगण बन्धुओं ने शामिल होकर कार्यक्रम आयोजन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी को शुभकामनाएं प्रदान की।

सुंदरकांड पाठ के पूर्णाहुति के बाद भण्डारे की रुपरेखा आयोजकों द्वारा तीन चरणों में शुरू किया गया। पहला प्रसाद, दूसरा फलाहार एवं तीसरा कोल्डड्रिंक प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं को संचालित किया गया, जिसमें लगभग पांच हजार भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रख्यात गायक अभिजीत एवं अभय द्विवेदी ने टीम के साथ रमणीक सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *