Mon. Mar 23rd, 2026

शहीद पथ पर स्कूल वैन हुई हादसे का शिकार/घायल स्कूल के बच्चो को मेदांता व लोहिया में कराया भर्ती

लखनऊ 09 अगस्त 2024

शहीद पथ पर स्कूल वैन हुई हादसे का शिकार/घायल स्कूल के बच्चो को मेदांता व लोहिया में कराया भर्ती

लखनऊ। थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे के लगभग हादसा हुआ है। शहीद पथ पर प्लासियो मॉल के पास बच्चो को ले जा रही स्कूली वैन हादसे का शिकार हुई है। जिसमे स्कूल जा रहे बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने वीडियो बाइट के द्वारा बताया कि शहीद पथ पर दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को भी हॉस्पिटल में भेजा गया हैं। घटना की खबर मिलते ही हम भी मौके पर आए हैं। उन्होंने कहा कि सीएमएस स्कूल के 09 बच्चे वाहन में मौजूद थे। जिन बच्चों को मामूली चोट आई थी उनका प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है। बाकी 02 बच्चे घायल हैं उनका अभी भी उपचार चल रहा है। यहां लोहिया और मेदांता हॉस्पिटल में। दोनों बच्चो का समुचित उपचार हो इसके लिए संजय प्रसाद और मैं जिलाधिकारी मौके पर मौजूद हूं। जांच कर रहे डॉक्टर से हम लोगों ने वार्ता किया है, घायलों का अच्छी तरह से उपचार हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है। घटना में घायल हुए स्कूली बच्चो को मेदांता व लोहिया अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहा पर डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

डीएम सूर्यपाल गंगवार लखनऊ की वीडियो बाइट…

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *