गोरखपुर (जुलाई 2025
गोरखपुर के नए डीएम बने दीपक मीणा
दीपक मीणा को उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले के मीणा की यह लगातार पांचवीं बार बतौर डीएम की पोस्टिंग है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवारत अधिकारी दीपक मीणा को गोरखपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 28 जुलाई को अधिकारियों के व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है। दीपक मीणा ने गोरखपुर के पूर्व डीएम कृष्णा करुणेश का स्थान लिया है। यह उनकी लगातार पांचवीं पोस्टिंग है। दीपक मीणा का जन्म 15 जुलाई 1986 को हुआ। दीपक मीणा राजस्थान के मूल निवासी हैं। उन्ह आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक की डिग्री हासिल की और टाटा स्टील में नौकरी के दौरान यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2011 में पास कर अधिकारी बने। उत्तर प्रदेश कैडर में शामिल होने के बाद उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनकी छवि एक ईमानदार, कार्यकुशल और जनता के बीच लोकप्रिय अधिकारी की रही है।
दीपक मीणा का प्रारंभिक कैरियर का सफर मसूरी में प्रशिक्षण के बाद 2012 में आजमगढ़ में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पहली पोस्टिंग से शुरू हुआ। इसके बाद वो अलीगढ़ और सहारनपुर में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे। इसके अलावा उन्होंने बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी और सहारनपुर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया है। दीपक मीणा,श्रावस्ती (2017-2019) तक। उसके बाद जनपद सिद्धार्थनगर (2019-2022) तक कार्य किया। विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री से पुरस्कार प्राप्त।
गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जिला है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जिला भी है। दीपक मीणा की नियुक्ति से जिले में विकास कायों, जनसुनवाई और प्रशासनिक पारदर्शिता को और मजबूत करने की उम्मीद है। उनकी कार्यशैली, जिसमें जनता के लिए 24 घंटे उपलब्धता और नेताओं-अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल शामिल है।

