सिद्धार्थनगर 12 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड “विकास कार्यों” एवं निर्माण कार्यो की हुई समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ,जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान जिन विभागों की रैंकिंग में प्रगति कम पायी गयी उन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया,जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन, छात्रवृत्ति, पेंशन व अन्य सभी योजनाओ की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लाभार्थियो को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत ट्रान्सफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करे। कोई भी ट्रान्सफार्मर खुले में न रहे जाली लगाने का निर्देश दिया। शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाये। पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने के साथ सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को इसमें सहयोग करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाकर पूर्ण कराये। स्वयं सहायता समूहो का गठन कराकर स्वयं सहायता समूहो को रिवालविंग फन्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने का निर्देश दिया शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धकों से समन्वय बनाकर पूर्ण करायें। इसके साथ ही समस्त अधिशासी अभियन्ता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि जो भी कार्य चल रहे है उन्हे समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराकर पानी की सप्लाई शुरू कराये। जो भी ओवर हेड टैंक पूर्ण हो गये है टैप कनेक्शन पूर्ण कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित करायें, इसके साथ ही पाइप डालने हेतु जो सड़क खोदी गयी है उसे ठीक कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने के साथ पराली प्रबन्धन हेतु निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम डैश बोर्ड पर अधिकारी समय से फीडिंग कराये। कार्य में प्रगति लाकर प्रथम श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, विद्युत विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में, कृषि रक्षा रसायन डी0बी0टी0, एम्बूलेंस सेवा(102), टेली रेडियोलाजी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, सामाजिक वनीकरण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या विवाह सहायता योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि की समीक्षा की। इसके अलावा अन्य विभागों में संचालित अन्य योजनाओं/परियोजनाओं में शासन के मंशा के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें।
जिलाधिकारी द्वारा नेडा विभाग, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जल निगम, पंचायती राज, पर्यटन, वन विभाग, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग (सामूहिक विवाह), फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, लोक निर्माण,श्रम एवं सेवायोजन, आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो कार्य चल रहे हैं उनको गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूर्ण कराये तथा जो कार्य पूर्ण हो गये हैं टीम गठित कराकर सत्यापन करा तथा जिनका सत्यापन हो गया है उनको शीघ्र हैण्डओवर करायें। जिन विभागों द्वारा विद्युत हेतु धनराशि जमा कर दिया गया है,उन विभागों में कनेक्शन एवं अन्य कार्यो को शीघ्र कराने हेतु अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त सीएमओ डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, डीसी एनआरएलएम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएसयादव, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 इटवा आशीष भारद्वाज, बांसी विवेक कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थेे।

