Fri. Feb 13th, 2026

जिला उद्यान विभाग द्वारा पंजीकृत कृषकों को वितरण किया गया प्याज का बीज

सिद्धार्थनगर: 18 नवंबर 2025

जिला उद्यान विभाग द्वारा पंजीकृत कृषकों को वितरण किया गया प्याज का बीज

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि 19 और 20 नवंबर को प्याज के बीज का वितरण,तथा 21 और 23 नवंबर 2025 को लहसुन का वितरण किया जाएगा

सिद्धार्थनगर: एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में जनपद में आंवटित लक्ष्य के सापेक्ष लहसुन व प्याज के वितरण हेतु एन०एच०आर०डी०एफ० से लहसुन व प्याज बीज का क्रय कर पंजीकृत कृषकों में वितरण दिनांक 17.11.2025 से किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 17.11.2025 को प्याज के 21 कृषकों को एवं दिनांक 18.11.2025 को 25 कृषकों के मध्य वितरण अपर जिलाधिकारी (न्याययिक) की उपस्थिति मे किया गया।

उन्होंने कहा कि प्याज बीज का वितरण दिनांक 19 एवं 20.11.2025 तक तथा दिनांक 21.11.2025 से 23.11.2025 तक लहसुन बीज का वितरण पंजीकृत कृषकों के मध्य प्रथम ऑवक-प्रथम पॉवक के आधार पर किया जायेगा। तथा उक्त तिथियों में पंजीकृत कृषकों के द्वारा यदि बीज प्राप्त नही किया जाता है तो अवशेष बीज के सापेक्ष प्राप्त नवीन कृषकों का आवेदन/पंजीयन कराते हुए ही बीज वितरण किया जायेगा,उक्त आशय की जानकारी जिला उद्यान अधिकारी ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *