Fri. Feb 13th, 2026

महिला सशक्तिकरण से संबंधित पॉश एक्ट एवं सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

लखनऊ: 29 जनवरी 2026

महिला सशक्तिकरण से संबंधित पॉश एक्ट एवं सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

News17 india से विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

लखनऊ: नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में पॉश एक्ट से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,यह आयोजन महाविद्यालय की आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ (आईसीसी) के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रो. अभिषेक तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न की रोक थाम के लिए अधिनियम में अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिनियम ये प्रावधानित करता है कि कार्यस्थल पर महिलायें बिना किसी भय या उत्पीड़न के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे नियम बनाये गयें हैं जिससे महिलायें निर्विघ्न कार्य कर सकें।

प्राचार्य प्रोफ़ेसर रश्मि बिश्नोई ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि महिला महाविद्यालय द्वारा स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में ये प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम की जानकारी प्रत्येक कार्मिक और छात्राओं को होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजक आईसीसी प्रभारी प्रोफेसर शालिनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पॉश कमेटी के सदस्य प्रो. शिवानी श्रीवास्तव, प्रो.विनीता लाल,प्रो.कंचनलता, डा. रश्मि अग्रवाल, डा. ज्योति, डा. भास्कर शर्मा सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रही।

महाविद्यालय में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए जिला स्तर पर भाषण, नुक्कड़ नाटक तथा रील मेकिंग प्रतियोगिता कराई गईं। जिलों में उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आज मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिला। इस प्रतियोगिता में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीओ लखनऊ एसपी देव उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह से शिक्षा के बिना अब जीवन व्यर्थ लगता है इसी प्रकार जीवन को बचाए रखने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी और उनका पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अगर कोई छात्र दुर्घटना का शिकार हो जाता है उससे उसका पूरा कैरियर नष्ट हो सकता है। विशिष्ट अतिथि एसपी देव ने भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य तथा मंडल नोडल प्रभारी प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को जानना अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय नोडल अधिकारी डा. श्रद्धा द्विवेदी ने किया,इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई।

भाषण प्रतियोगिता का आयोजन डा. विशाल प्रताप सिंह के संयोजकत्व में हुआ जबकि रील मेकिंग प्रतियोगिता का संयोजन डा. राहुल पटेल तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का संयोजन लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा ने किया। भाषण प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद से नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय इग्नू केंद्र की छात्रा माही बाजपेयी प्रथम स्थान, सीतापुर की छात्रा साक्षी मिश्रा द्वितीय तथा तृतीय स्थान उन्नाव की वैष्णवी को मिला।

रील मेकिंग में हरदोई जनपद के अमन गुप्ता प्रथम सीतापुर के मनीष कुमार द्वितीय तथा तीसरा स्थान लखनऊ की प्रियांशी वर्मा तथा नुक्कड़ नाटक में सीतापुर जनपद को प्रथम घोषित किया गया। लखनऊ जनपद को द्वितीय तथा तीसरा स्थान उन्नाव जनपद को मिला। पुरस्कारों की घोषणा प्रो. राजीव यादव प्रो. पूनम वर्मा तथा प्रो. शालिनी श्रीवास्तव के द्वारा की गई। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शासन द्वारा इन्हें नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *