नदियों की स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण में सहायक- डी.एफ.ओ. नीला एम
विजय कुमार मिश्रा, जर्नलिस्ट
जनपद -सिद्धार्थनगर: गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ निर्मल और अविरल बनाए रखने तथा नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है। क्योंकि नदियों को जीवनदायनी माना गया है। नदियों की स्वच्छता से पर्यावरण शुद्ध व निर्मल होता है। उक्त विचार जिला गंगा समिति सिद्धार्थ नगर द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती नीला. एम. डीएफओ सिद्धार्थनगर ने व्यक्त किया। उन्होंने उक्त अवसर पर गंगा स्वच्छता से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया तथा उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता शपथ भी दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार ने कहा कि स्कूली बच्चों के बीच समय पर गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूकता कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में डीपीओ पंकज त्रिपाठी, जेआरएफ हिमाचल सिंह, सिद्धार्थ शंकर व लगभग 500 की संख्या में स्कूली बच्चे,शिक्षक, आरएसएस. के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त क्रम में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर द्वारा गंगा आरती कार्यक्रम का भी आयोजन जमुआर नाला तट पर किया गया

