आनंद नगर/नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों की समीक्षा
बैैठक करते नगर पंचायत अध्यक्ष – राजेश जयसवाल
महराजगंज जिले के नगर पंचायत आनन्द नगर कार्यालय पर आज अध्यक्ष राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई जिसमें नगर से सम्बंधित सभी विकास कार्यों(विवाह घर,कूड़ा डंपिंग ग्राउंड,निःशुल्क शौचालय, पानी एटीएम,वार्डों में नाली व सड़को का निर्माण,लाइट पानी सप्लाई साफ-सफाई) को जल्द से जल्द पूर्ण कराने व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को भव्य रूप से मनाने हेतु चर्चा हुई ।
जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह ,लिपिक वेद प्रकाश गुप्त ,सभासद महेश लोहिया ,नंदू पासवान ,संजय जायसवाल ,सतीश गुप्ता,अंजुला अग्रहरी ,ध्रुप वर्मा ,राजकुमार मद्धेशिया ,गौरी यादव,मोनु पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की रिपोर्ट)
