पीआरओ-सेल- 10-04-2021
थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर
थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 के तहत एक अभियुक्त को 08 अदद भैंस के साथ किया गया गिरफ्तार
*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अन्तर्गत सुरेश चंद रावत*, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में व जय प्रकाश दूबे थानाध्यक्ष थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.04.2021 को थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम लिलाडिहवा से धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 के तहत एक अभियुक्त अर्जुन साहनी पुत्र चिन्नू प्रसाद साहनी निवासी दुल्हा दरम्यानी टोला पंडितपुर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 70/2021 पंजीकृत किया गया तथा उसके कब्जे से 08 अदद भैंस व भैंस के बच्चो को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 शिवनारायण सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर
2. हे0का0 दिनेश त्रिपाठी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर
3.उ0 नि0 संदीप एसएसबी
4. का0 दुर्गेश यादव एसएसबी
5. का0 अमित कुमार सिंह एसएसबी
6. का0 कुलदीप सिंह एसएसबी
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)