Thu. Apr 30th, 2026

एडीजी जोन महोदय गोरखपुर ने थाना त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक को स्वच्छता बनाये रखने में जनपद एवं जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने में दूरभाष पर वार्ता कर दी बधाई

सिद्धार्थनगर:- दिनांक 21-05-2021

एडीजी जोन महोदय गोरखपुर ने थाना त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक को स्वच्छता बनाये रखने में जनपद एवं जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने में दूरभाष पर वार्ता कर दी बधाई

एडीजी जोन महोदय, ने प्रभारी निरीक्षक से जरिए दूरभाष वार्ता कर दी शाबाशी, स्वच्छता बनाये रखने में जनपद एवं जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने में थाना त्रिलोकपुर रहा सफल, 10,000/- रुपये के प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।

स्वच्छ वातावरण/स्वच्छ थाना ही स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेगा, इसी क्रम में अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा जोन के समस्त थाना का फोटो एवं वीडियो संकलन 25 अप्रैल 2021 को कराया गया था, जिसमें कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल एवं पूरी गहनता निष्पक्षता से जांचोपरान्त जनपद सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना का चयन प्रथम स्थान पर किया गया | प्रथम स्थान प्राप्त होने पर श्री अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा रणधीर कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, त्रिलोकपुर को जरिए दूरभाष बात करते हुए आकंठ बधाइयां एवं इसी प्रकार से साफ सुथरी छवि, स्वच्छ वातावरण एवं अनवरत साफ-सफाई हेतु निर्देशित करते हुए ₹10000/- नकद पुरस्कार हेतु वचनबद्ध हुए, अपर पुलिस महानिदेशक महोदय के इस कार्यप्रणाली से थाना त्रिलोकपुर एवं जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण में उत्साह एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण भावना का संचार हुआ है

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमार मिश्रा..)

Related Post