Mon. Apr 27th, 2026

महराजगंज-कोल्हुई / नाबालिग को घर से अगवा कर सुनसान घर में बनाया बंधक , गैंगरेप के बाद बाहर से ताला लगाकर हुए फरार

महराजगंज-कोल्हुई / नाबालिग को घर से अगवा कर सुनसान घर में बनाया बंधक , गैंगरेप के बाद बाहर से ताला लगाकर हुए फरार

Mahrajganj /news 17 india.in –25 june2021

आपको बता दें कि महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस को केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला आरक्षी के साथ भेज दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप व पाक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश में दबिश शुरू कर दी है।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार घटना बुधवार की आधी रात की है। परिजनों का आरोप है कि गांव के दो लड़के दूसरे गांव के एक युवक के साथ मिल कर लड़की को घर से उठा ले गए। गांव के बाहर एक सुनसान मकान में तीनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि इस मकान में कोई नहीं रहता और तीनों आरोपितों में से ही एक के पास मकान की चाबी थी। पीड़िता के पिता की तहरीर के मुताबिक दुष्कर्म करने के बाद उसे कमरे में छोड़कर बाहर से ताला बंद कर मौके से फरार हो गए। होश आने के बाद लड़की सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़कर मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर ग्रामीण व परिजन पहुंच गए। पीड़िता ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे, एसओ कोल्हुई दिलीप कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में एसपी प्रदीप गुप्ता भी गांव में पहुंच घटना स्थल का मुआयना किया। साथ ही घटना की तहकीकात कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिए।

( महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की रिपोर्ट…)

Related Post