Wed. Apr 22nd, 2026

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया…

मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया…

News 17 india editer in chif vijay kumar mishra….21-08-2021

मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशनशक्ति फेज-3 के शुभांरभ कार्यक्रम के अवसर पर आज दिनांक 21.08.2021 को लोहिया कला भवन, जनपद सिद्धार्थनगर में आयोजित महिला सम्मान समारोह का दीपक मीणा, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा शुभांरभ किया गया। जिसमें मिशनशक्ति के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही सभी महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत राखी व covid -19 के बचाव हेतु मास्क भी वितरित किए गए। जिसमें फ्रन्टलाइन वर्कर महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है । इस अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने एवं उनकी सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों व साइबर अपराध एवं घरेलू हिंसा आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नं0- वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकाल सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।

News 17 india edited in chif vijay kumar mishra..

Related Post