Mon. Apr 20th, 2026

सिद्धार्थनगर :- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील शोहरतगढ़ के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों का किया गया निरीक्षण..

सिद्धार्थनगर 24 अगस्त 2021

सिद्धार्थनगर :- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील शोहरतगढ़ के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों का किया गया निरीक्षण..

News 17 india.in-24 August 2021

जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा तहसील शोहरतगढ़ के अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित ग्राम खैरी शीतल प्रसाद तथा तौलिया आदि विभिन्न गांवो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबधित उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित गांवों में मोटरवोट तथा नाव की व्यवस्था कराने को निर्देश दिया गया। इसके साथ ही पूरी तरह से पानी से घिरे गांवो को मैरूण्ड घोषित करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामवासियों से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को आश्वस्त कराया कि शासन/प्रशासन द्वारा हर सम्भव राहत सामग्री/सुविधा दी जायेगी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सामग्री की कमी नही होनी चाहिए। इसके साथ ही संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Related Post