Thu. Feb 6th, 2025

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक..

सिद्धार्थनगर 22 नवम्बर 2021

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक…

blank

सिद्धार्थनगर :- मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक गोविन्द राजू एन.एस. की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

उपरोक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक गोविन्द राजू एन.एस. ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को बताया कि दिनांक 01-11-2021 से 30-11-2021 तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगो का मतदाता सूची में नाम जाड़ने के लिए फार्म 6 भरकर संबधित बी.एल.ओ.को उपलब्ध करा दे। इसके अलावा आनलाइन फार्म भर सकते है। 05 जनवरी 2021 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जायेगा। सभी राजनैतिक दलो से बी0एल0ए0 नियुक्त करने हेतु अपील किया गया। बी.एल.ए. से बी.एल.ओ. तथा सुपरवाइजर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर हेल्प लाइन एप जारी किया गया है। इस एप के माध्यम से भी अपना फार्म भर सकते है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी उपजिलाधिकारियों को राजैतिक पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूचना समय-समय पर पार्टी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने पार्टी प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये। कोई भी मतदाता छूटने न पाये। जिलाधिकारी ने आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतों के निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी लगाया गया है जो प्राप्त शिकातो को दर्ज कराकर उसका निस्तारण कराया जा रहा है। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा बी0एल0ओ0 से ऑनलाइन फार्म भरने के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख भनवापुर प्रतिनिधि लवकुश ओझा, समाजवादी पार्टी सोनू यादव, अपर आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती गोरे लाल शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

You Missed