Mon. Apr 27th, 2026

कांग्रेस के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल/ उनके भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस में मची भगदड़ –

नई दिल्ली/दिनाँक-25/01/2022

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल/उनके भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस में मची भगदड़ –

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आरपीएन सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल…
————————————————–
——–
➡आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस में मची भगदड़ –

➡ कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा-

➡पडरौना विधानसभा प्रत्याशी ने कांग्रेस छोड़ी-

➡मनीष जायसवाल हैं कांग्रेस के प्रत्याशी-

➡प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को भेजा इस्तीफा-
————————————————–
——–
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आरपीएन सिंह अपने दो सहयोगियों के साथ कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री आरपीएन सिंह जब तक पार्टी में रहे उनकी छवि एक ईमानदार, बेदाग, साफ सुथरी नेता के रूप में जाने जाते रहे । वह जब तक कांग्रेस में रहे तब तक कभी उन्होंने किसी भी पार्टी या व्यक्ति विशेष के खिलाफ कोई विवादित टिप्पणी नही किया।

उनकी पहचान एक ईमानदार छवि वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं । विवादों से उनका दूर दूर तक कोई रिश्ता नही था ,आज तक उनके ऊपर कभी कोई आरोप नही लगा है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि विगत तीन दशक से एक ही पार्टी में रहकर मेहनत, लगन और पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा किया, परन्तु जिस पार्टी में रहकर मैंने इतनी साल शुरुआत से रहकर सेवा किया था काफी समय से देख रहा था कि अब वह पुरानी कांग्रेस पार्टी नही रही,जो पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री, श्रीमती इन्दिरागांधी, स्व: राजीवगांधी के समय की थी,उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो समय समय पर वैश्विक परिस्थिति के हिसाब से नीतियों में बदलाव कर आधुनिकीकरण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन्ही राष्ट्रवादी सोच के कारण पूरी दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है। मोदीजी के कुशल कूटनीतिक नीतियों की वजह से पूरा विश्व प्रभावित है। मोदीजी कहते है की राष्ट्रधर्म,राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए वह चाहे भारतीय जनता पार्टी हो कोई अन्य पार्टी की सरकार हो, आज मैं उन्ही नीतियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूँ, राष्ट्रहित,प्रजाहित में जो भी सहयोग होगा पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा करूँगा.आरपीएन सिंह कुशीनगर पडरौना के रहने वाले हैं,कुशीनगर से वह कांग्रेस पार्टी के सांसद भी रह चुके है…

Related Post