Sun. Apr 19th, 2026

अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी..

गोरखपुर–दिनांक 01 मार्च 2022

अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी..

आज दिनांक 01 मार्च 2022 को वार्ड 35 बसन्तपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गयी। जनसम्पर्क की अगुवाई कर रहे अनिल कुमार गुप्ता ने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जन कल्याण की व्यापक योजनाएं बनाकर उन्हे लागू किया।

प्रदेश में माफियाराज समाप्त करने के उद्देश्य से माफियाओं के द्वारा अर्जित सम्पत्तियों को जब्त किया गया, अपराधियों पर सख्ती करते हुए भयमुक्त समाज की स्थापना की गयी है। योगी सरकार ने महिलाओं की सुधि लेते हुए उनकी सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। कोविड काल में भी बेहतर प्रबंधन से कई लोगों के जीवन की रक्षा हुई है।

गोरखपुर में एम्स की स्थापना,खाद कारखाने का पुर्नसंचालन,सड़कों का चौड़ी करण, 24 घण्टे बिजली की उपलब्धता सहित अनेक कार्य हुए है। सरकार के इन कार्यो को देखते हुए गोरखपुर वासियों का यह दायित्व है कि योगी आदित्यनाथ को भारी से भारी मतों से विजयी बनाकर उनको जीत का तोहफा दिया जाय।

जनसम्पर्क अभियान में अनिल कुमार गुप्ता, दुर्गा वैश्य, ध्रुव जी गुप्ता, अयोध्या प्रसाद अग्रहरी, राम कुमार, विजय नारायण श्रीवास्तव, अशोक बरनवाल, आकाश वैश्य, ओम प्रकाश अग्रहरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

“मीडिया प्रभारी–भाजपा चुनाव कार्यालय गोरखपुर”

Related Post