सिद्धार्थनगर–11/03/2022
विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ विधानसभा में कम समय मे रचा इतिहास– दर्ज की शानदार जीत
न्यूज़17 इंडिया एडीटर इन चीफ विजय कुमार मिश्रा/दैनिक टुडे क्रांति मैनेजिंग एडीटर
302 विधानसभा शोहरतगढ़ भाजपा अपनादल गठबंधन के प्रत्याशी विनय वर्मा ने इतिहास रचते हुए मात्र 22 दिनों की कड़ी मेहनत से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की..
भगवान बुद्ध की भूमि सिद्धार्थनगर का आजादी के बाद का आज तक का इतिहास है कि किसी भी बाहरी प्रत्याशी को पहली बार मे विजय नही मिला है। लेकिन विनय वर्मा ने 2022 के चुनाव में अपने सरल व विनम्र स्वभाव से इस मिथक को तोड़कर शोहरतगढ़ विधानसभा में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
आपको बता दें कि विनय वर्मा के इसी विनम्रता व सरल स्वभाव ने शोरतगढ़ के सम्मानित मतदाताओं के दिलों में जगह बना लिया। मतदाताओं ने मोदी योगी के नाम पर भारी मतों से चुनकर जीत का माला पहनाकर स्वागत किया। विनय वर्मा ने नामांकन किया तब उन्हें बाहरी बाहरी का भारी विरोध का सामना करना पड़ा।लेकिन विनय वर्मा चट्टान की तरह अडिग रहे जरा भी विचलित नही हुए सबको हमेशा हाथ जोड़कर अपनी विनम्रता का परिचय दिया,इसी की देन है कि जनता ने अपने दिलों में बैठाकर उनको विजयश्री का आशीर्वाद देकर शोहरतगढ़ का जनप्रतिनिधी चुना।
विनय वर्मा का सीधा मुकाबला सपा गठबंधन के बाहरी प्रत्याशी प्रेम चंद कश्यप के साथ था। शोहरतगढ़ प्रत्याशी विनय वर्मा रूठे हुए लोगो को अपने वाकपटुता से अपना बनाने का कार्य किया। इसीलिए शोहरतगढ़ की जनता ने राष्ट्रवाद,सुशासन,विकाश,सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के नाम पर 25,000 के अधिक मतों से विजयश्री का आशीर्वाद सीकर प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाया।
विनय वर्मा ने जीत के बाद शोहरतगढ़ की जनता, सम्मानित कार्यकर्ता, मीडिया वन्धुओ को इस शानदार जीत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि शोहरतगढ़ विधासभा के अलावा उन सभी लोगो का मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। और में आप लोगो से यह वादा करता हूँ कि एक एक वोट का कर्ज है हमारे ऊपर जो जनता के कर्ज का विकास के रूप में कार्य करके अदा करूँगा।