सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है, “राष्ट्रीय पोषण माह”
सिद्धार्थनगर। सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या–64/ 2022/ भा0रा0-248/ 58–1–2022-2/1 (37) 18 दिनांक 30.08.2022 एवं कार्यालय महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र संख्या सी-925 / रा०पा०नि० / राष्ट्रीय पोषण माह / 2022-23 दिनांक 31.08.2022 के कम में दिनांक 01 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक आयोजित किए जा रहे पांचवें “राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत निर्धारित प्रमुख गतिविधि “स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता (स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से) को आयोजित किए जाने हेतु निदेशक, राज्य पोषण मिशन, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र संख्या सी- 955/ रा०प०मि० / स्व०या० प्रति० – पोषण माह / 2022-23 दिनांक 12.09.2022 द्वारा निम्नवत कार्यवाही अपेक्षित है- ———————————————————————— 1 “स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता (स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से) समस्त परियोजना कार्यालय तथा समस्त आगनबाड़ी केन्द्रों पर दिनांक 22 सितम्बर 2022 को आयोजित किया जायेगा। ———————————————————————— 2- इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढाना तथा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना है। ———————————————————————— 3- आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा इस सम्बन्ध में बच्चों के अभिभावकों / परिवारिक सदस्यों को जागरूक किया जायेगा तथा प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। ———————————————————————— 4 ग्राम प्रधान / पंचायत सदस्यों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व के सम्बन्ध में जागरूकता लायी जायेगी। ———————————————————————— 5- स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। ———————————————————————— 6 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर साफ-सफाई रखी जायेगी। ———————————————————————— 7- सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ग्रोथ मानिटरिंग डिवाइस ग्रोथ चार्ट तथा कम्यूनिटी ग्रोथ चार्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी। ———————————————————————— 8- सभी आगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का वजन लेने के पश्चात वजन लम्बाई एवं ऊंचाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर पर की जायेगी। ———————————————————————— 9- सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के टीकाकरण व अनुपूरक पोषाहार प्राप्त करने सम्बन्धित अभिलेख रक्षित किये जायेंगे। ———————————————————————— 10. स्पर्धा के आयोजन में स्थानीय संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहो, शैक्षणिक संस्थाओं यूथ क्लब, लायन्स क्लब, रोटरी क्लब, आशा ए०एन०एम० आई०एम०ए० आदि का सहयोग लिया जायेगा। ———————————————————————— 11- इस स्पर्धा को एक त्योहार/उत्सव के रूप में मनाया जायेगा तथा समुदाय में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक जागरूकता लायी जायेगी। ———————————————————————— 12-स्वास्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी प्राप्त की जायेगी। ———————————————————————— दिनांक 22.09.2022 को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के पश्चात जो बच्चे स्वस्थ व सुपोषित होंगें तथा जिनको पूर्व निर्धारित सेवाएं मिली हैं उनको ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2022 को पुरस्कृत किये जाने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा।
सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की रैंकिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय के रूप में की जायेगी तथा बच्चों की माता-पिता को प्रमाण–पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा। प्रतियोगिता में स्वस्थ पाये गये बच्चों को उनकी रैंकिंग के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र / स्थानीय स्तर पर निर्मित खिलौने आदि पुरस्कार के रूप में दिये जायेगें। जिस बच्चे को पुरस्कृत किया जाना उसका चयन करने के लिए – 1- कार्यकत्री/सहायिका
2- पोषण पंचायत के सदस्य
3- ग्राम सभा के प्रतिनिधि
4-ए०एन०एम०/आशा
5- स्थानीय शिक्षक को ग्राम स्तर पर नामित किया जा सकता है।
पुरस्कार हेतु स्वस्थ बालक-बालिका को चयनित किए जाने का मानक शासनादेश दिनांक 30.08.2022 में निर्धारित है।
अतः उपरोक्तानुसार अपेक्षित कार्यवाही करते हुए दिनांक 22.09.2022 को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता के आयोजन तथा दिनांक 02.10.2022 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर पुरस्कृत किया जाना सुनिश्चित करें।
उक्त आशय की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थ नगर द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से दिया गया है।