उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उ0प्र0 में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया–चंद्रमणि जोशी
सिद्धार्थनगर/दिनाँक 30 सितंबर 2022
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में एन.आई. एक्ट की धारा-138 के अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 26, 27, 28 तथा 29.09.2022 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस विशेष लोक अदालत में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के न्यायालयों में 126805 वाद निस्तारण हेतु चिन्हित किये गये, जिसमें से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 9473 वादों का सफलता पूर्वक निस्तारण करते हुए पक्षकारों को लाभ प्रदान किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति द्वारा -पूर्णकालिक सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
सिद्धार्थनगर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
सिद्धार्थनगर।
