Sun. Apr 26th, 2026

अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का आगमन कल फरेंदा में..

फरेन्दा/महराजगंज-दिनाँक- 08/10/2022

अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का आगमन कल फरेंदा में..

फरेन्दा/महराजगंज से News17 india संवाददाता की रिपोर्ट..

आनंदनगर-फरेन्दा महराजगंज। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का आगमन कल 09 अक्टूबर दिन रविवार को फरेन्दा स्थित विष्णु मंदिर/तिरंगा चौक पर दिन में लगभग 12 बजे आगमन होगा। आगमन के दौरान आनन्दनगर के अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारियों के द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जायेगा।

तत्पश्चात यूपी रत्न अध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी कोल्हुई निवासी कार चालक व मृतक श्रवण पाठक के घर परिजनों से मिलकर मुलाकात करेंगे एवं कुशल क्षेम जानेंगें। उसके उपरांत आदिया जायेगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के गोरखपुर मण्डल के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व फरेंदा तहसील क्षेत्र के अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने फरेंदा-आनन्दनगर क्षेत्र के समस्त ब्राम्हण पदाधिकारियों व कार्यकताओं से अपील की है कि समय से पहुंच कर यूपी रत्न राष्ट्रीय अध्यक्ष के आयोजित स्वागत समारोह को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें।

Related Post