Wed. Apr 29th, 2026

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने जिला प्रशासन की शिथिल व ढुलमुल रवैये पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

सिद्धार्थनगर/दिनाँक 21 नवंबर 2022

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने जिला प्रशासन की शिथिल व ढुलमुल रवैये पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

“विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विकास के लिए जिला प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए विधायक विनय वर्मा ने जताया दुःख,जिस जनता ने अपना बहुमूल्य वोट देकर मुझे विधायक चुना है हम उन्हें क्या जवाब दें”

“विधायक ने कहा कि मुझे अंदेशा है कि आवश्यक विकास कार्यों को तय सीमा अवधि में पूरा करने में सक्षम हो पाऊँगा कि नहीं इसको लेकर मुझे बहुत चिंता हो रही है”

“विधायक ने स्थानीय जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल,हमारे प्रयास से लाये गए विकास कार्यो की हो रही है अनदेखी,अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं करवा पा रहे अधिकारी “

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जबसे 302 विधानसभा की सम्मानित जनता ने मुझे अपना बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से अपना विधायक चुनकर मुझे जनप्रतिनिधि बनाया है। क्षेत्र की सम्मानित जनता के प्रति एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी कसौटी पर खरा उतरूँ ताकि उनके विश्वास को विकास करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकूं।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शासन के उदासीन रवैये से मुझे बेहद अफसोस हो रहा है कि हम अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में अपनी मेहनत, लगन एवं सूझबूझ से प्रदेश स्तर व मंत्रालयों से क्षेत्र के विकास कार्यों को पारित कराकर लाने के बाद स्थानीय शासन, ज़िलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी द्वारा हमें उचित आवश्यक जमीन मुहैया न कराये जाने के कारण आज मुझे बेहद तकलीफ हुआ।

विधायक ने कहा कि मुझे अंदेशा है कि आवश्यक विकास कार्यों को तय सीमा अवधि में पूरा करने में सक्षम हो पाऊँगा कि नहीं। अगर हमें आवश्यक जमीन नहीं मिल पायेगी तो अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ का विकास कैसे कर पाऊँगा!

विधायक ने कहा कि मेरी भी ज़िम्मेदारी अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता के प्रति है ऐसे में उनके हित में विकास कार्य न होने की वजह से में किसी भी तरह से उनको जवाब देने में असमर्थ हो जाता हूँ। इसी संदर्भ में विधायक ने उक्त विषय के संज्ञान में मुख्यमंत्री योगी उत्तरप्रदेश को पत्र लिखकर वास्तविक वस्तु-स्थिति से अवगत कराया है।

विनय वर्मा विधायक अपना दल (एस) 302- शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र-सिद्धार्थनगर,उत्तरप्रदेश

Related Post