Thu. Feb 6th, 2025

विधायक विनय वर्मा ने चैत्र नवरात्र पर्व पर सपरिवार माँ के श्रीचरणों में शीश झुकाकर शेरावाली का लिया आशीर्वाद…

दिनाँक–28 मार्च 2023

विधायक विनय वर्मा ने चैत्र नवरात्र पर्व पर सपरिवार माँ के श्रीचरणों में शीश झुकाकर शेरावाली का लिया आशीर्वाद…

 

 

blank blank

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने आज नवरात्र के पावन सप्ताह के सप्तमी तिथि को आज बलरामपुर जिले के तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के सिरिया नदी के तट पर स्थिति पाटन गांव में देश के प्रसिद्ध 51 शक्ति पीठों में से एक जगत माता माँ पाटेश्वरी का सपरिवार दिव्य व अलौकिक दर्शन कर माँ शेरावाली के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ अपनी महान पवित्र गाथा समेंटे हुए है, इस स्थान का पौराणिक इतिहास बहुत पुराना है। इसलिए यहाँ माता के दुर्लभ दर्शन व अपनी मुरादें लेकर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त झोली फैलाकर दुवाएं मांगने इस विश्वास व श्रद्धा से आते हैं कि माँ उनकी खाली झोली में मातारानी अपना आशीर्वाद देकर खुशियां से भर देंगी। यहां पर रोज भक्तों की भारी भीड़ दर्शन करनेबहेतु कतार में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि मातारानी के चरणों में असीम श्रद्धा और पवित्र मन से समस्त जीव एवं जगत कल्याण हेतु हाथ जोड़कर शेरावाली मा जगदंबा से पार्थना किया,साथ मे जनपदवासियों, सहयोगियों, प्रियजनों, सगे-संबंधियों के साथ सभी की मनोकामना पूर्ण हो इसकी मंगल कामना हमने जगतमाता पाटेश्वरी के दरबार में किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी तथा मंदिर प्रबंधन के सभी लोगों का सुखद स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

विधायक ने माँ जगदमाता पाटेश्वरी का सपरिवार दिव्य व अलौकिक दर्शन करने के पश्चात मंदिर परिसर का भ्रमण किया और मंदिर के पूज्य महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान हमारे साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष भाई साहब तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक गोरक्ष प्रांत प्रचारक सुरजीत भाई समेत कई अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे उन्होंने भी पूज्य महंत का आशीर्वाद लिया।

विश्वप्रसिद्ध सिद्धपीठ मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन से लौटते हुए ढ़ेबरुआ के पास रास्ते में सुधाकर पाण्डेय (विधायक कपिलवस्तु नेपाल) राजेश घेवाली(पूर्व सदस्य लुम्बिनी विकास कोष व संयोजक-नेपाल-भारत मैत्री संगठन पर्यटन विभाग नेपाल)पशुपति प्रसाद “ठेकेदार नेपाल राष्ट्र” अशोक कुमार गुप्ता “ठेकेदार नेपाल राष्ट्र” अजय वरुण “समाजसेवी” से मुलाकात हुआ। उनसे भारत-नेपाल सीमाई क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर बातचीत हुई। इस दौरान नेपाल के विधायक सुधाकर पाण्डेय ने हमें सपरिवार लुम्बिनी व नेपाल के अन्य पर्यटन स्थलों पर आने के लिए आमंत्रित भी किया।

विधायक ने लौटते समय रास्ते में अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के भिरंडा में स्थित समय माता मंदिर का दर्शन अपने सभी शुभचिंतकों व परिवार के लोगों के साथ किया। इस दौरान हमने माता की चरणों में सबके कल्याण के लिए माता के श्रीचरणों में हाज़िरी लगाकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। दर्शन के दौरान पूरे मंदिर प्रांगण का भ्रमण किया।

शोहरतगढ़ विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में स्थित पलटा देवी मंदिर का सपरिवार दर्शन कर नवरात्र के इस सप्ताह में आज का दिन कृतार्थ किया।इस दौरान माता के समक्ष हाथ जोड़कर प्रार्थना किया तथा अपने क्षेत्रवासियों के सुखमयी जीवन हेतु मंगल कामना किया।

Related Post

You Missed