सिद्धार्थनगर, दिनाँक 02 अप्रैल 2023
कपिलवस्तु पिपरहवा स्थिति विपश्यना केंद्र के प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर सांसद पाल ने किया प्रेसवार्ता
महानिदेशक पर्यटन, उ0प्र0 लखनऊ दिनाँक 31 मार्च 2023
कपिलवस्तु पिपरहवा स्थित विपश्यना केंद्र के पर्यटन विकास हेतु जारी की गई प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति- सांसद जगदम्बिकापाल
1) जनपद सि0नगर के कपिलवस्तु के पिपरहवा स्थित विपश्यना केंद्र को पर्यटन विकास हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए आदेश जारी किया गया है। उपर्युक्त विषयक अपने पत्रसं0–6288/6–1–1(1415/2021–22, दिनाँक 30.11.2022 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें,जिनके माध्यम से जनपद सि0नगर के कपिलवस्तु के पिपरहवा स्थित विपश्यना केंद्र को पर्यटन विकास हेतु चयनित कार्यदायी संस्था “उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लि0” द्वारा गठित आगणन धन राशि ₹02489.08 लाख के प्रस्ताव को प्रेषित हुए वित्तीय एवं वित्तीय प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
2) सांसद ने प्रेसवार्ता में कहा कि परियोजना की आंकलित धनराशि रु02437.02 लाख में उच्च विशिष्टियों की लागत धनराशि रु0 41.26 लाख है। परियोजना में उच्च विशिष्टियों के कार्यों को कराये जाने हेतु मंत्रिपरिषद के अनुमोदनोपरांत पर्यटन अनुभाग के शासनादेश सं0–209/2023/527/41–2023–10(सा0)/2023 दिनाँक 18.03.2023 द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
3) वित्तीय वर्ष 2022–23 में जनपद सि0नगर के कपिलवस्तु के पिपरहवा स्थित विपश्यना केंद्र को पर्यटन विकास हेतु आंकलित धनराशि रु0 2437.02 लाख (रु0 चौबीस करोड़ सैंतीस लाख दो हजार मात्र जी0एस0टी0 सहित) की प्रशासनिक एवं प्रथम किश्त के रूप में 100.00 लाख (एक करोड़ रु0 मात्र) की वित्तीय स्वीकृति निम्नलिखित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन राज्यपाल सहर्ष प्रदान करते हैं।
4) सांसद ने कहा कि इस संबंध में होने वाला व्यय रु01,00,00,000,00 (रुपये एक करोड़ मात्र को चालू वित्तीय वर्ष 2022–23 के आय-व्ययक में अनुदान संख्या 044 लेखा 5452801040800 मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का मानक मद 24 वृहत निर्माण कार्य के लिए डाला जाएगा।
5) यह आदेश कंप्यूटर द्वारा उत्पन्न संख्या–ई-7-589/दस–2022–23 दिनाँक 31.03.2023 में प्राप्त विभाग की सहमति से निर्गत किये जा रहे हैं।
भवदीय,(संजीव कुमार श्रीवास्तव) अनु सचिव।