Sat. Feb 1st, 2025

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित..

blankblankसिद्धार्थनगर/दिनांक 01 मई 2023

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषदद्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित..

आज दिनांक 01 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा सिद्धार्थनगर द्वारा तहसील सभागार नौगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-जिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि तहसीलदार नौगढ़ आर.आर.रमन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने किया।
आज के इस आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के अवसर पर समस्त वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

उप-जिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम की सराहना किया,तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल तथा मंत्री राजेश कुमार मिश्र को इस कार्यक्रम के आयोजन करने पर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी,एडीओ आईएसबी, गणेश नारायण त्रिपाठी अवधेश यादव, गणेश शंकर मिश्र, शंभू प्रसाद, राम समुझ सहित 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने भारत सरकार एवं राज्य सरकार से विनम्र अनुरोध किया कि मजदूर दिवस पर मजदूरों के इस त्याग व बलिदान कि पुन: मजदूर हित में श्रम कानूनों की समीक्षा हो और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का जन कल्याणकारी आदेश निर्गत किया जाए।

आज सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी, एडीओ आईएसबी,गणेश नारायण त्रिपाठी अवधेश यादव, गणेश शंकर मिश्र, शंभू प्रसाद, राम समुझ सहित 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष द्वारा आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर देश के समस्त कर्मचारी वर्ग, केंद्रीय व राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, संविदा कर्मियों, शिक्षामित्रों, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ठेका प्रथा से नियुक्त कर्मचारियों व मजदूरों को ढेरों शुभकामनाएं व बधाई दिया।

Related Post