जनपद-सिद्धार्थनगर/दिनाँक 23अगस्त 2023
इंडियन रिपोर्टर्स एसो0 उ0प्र0 के तत्वाधान मेंपत्रकार विमल यादव की निर्मम हत्या के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
सिद्धार्थनगर। इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन “IRA” उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बिहार में पत्रकार विमल यादव की निर्मम हत्या के विरोध में आज महामहिम राष्ट्रपति,भारत गणराज्य नई दिल्ली व प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सि0न0 को सौंपा गया। बता दें कि इन्डियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व सम्पादक अविनाश कुमार आजाद शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी व सम्पादक विजय कुमार मिश्रा, सम्पादक मनोज कुमार, पत्रकार चन्द्रभान यादव, पत्रकार अमित कुमार गुप्ता, पत्रकार प्रमोद कुमार, पत्रकार जयशंकर मिश्रा आदि लोगों ने इस घटना का कड़े शब्दों मे निंदा किया। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग किया कि
हत्या में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के साथ साथ फांसी दिए जाने की मांग की है। जिससे भविष्य में बिहार जैसी घटना की पुनरावृत्ति किसी भी प्रदेश में न घट सके। पत्रकार संगठन का मांग है कि बिहार के मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए।
इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के साथ अन्य पत्रकारों ने पत्रकार विमल यादव की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश संगठन (IRA) इस घटना की कड़े शब्दों में घोर निंदा करता है। बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि आये दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं बेहद निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
आज पत्रकारों के खिलाफ निरंतर हो रही जानलेवा घटना पर केंद्र सरकार व प्रदेश की सरकारों के तरफ से अपराधियों के खिलाफ अंकुश लगाये जाने की आवश्यकता है, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से देश हित में खबरों का प्रकाशन कर सके, कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका के बाद लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता है,उसे भी संरक्षण देने की जरूरत है ताकि जमीनी स्तर से जुड़कर पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता कर देशहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। और देशहित मे मजबूत पीलर बनकर निर्भीक होकर पत्रकरिता कर अपना बहुमूल्य योगदान दे सके ।
