Wed. Oct 21st, 2026

विकाशखण्ड स्तरीय जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति एलईडी वैन को बीडीओ लोटन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिद्धार्थनगर/दिनाँक -04 जनवरी 2024

विकाशखण्ड स्तरीय जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति एलईडी वैन को बीडीओ लोटन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिद्धार्थनगर। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद सिद्धार्थनगर के विकासखंड लोटन बाजार में संस्था मेशर्स फाल्कन लखनऊ के द्वारा जनजगरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें एलईडी वन होर्डिंग बैनर ग्राफिटी आदि के माध्यम से ग्राम पंचायत में जन जागरूकता फैलाई जाएगी ग्राम पंचायत में एलईडी वैन के माध्यम से पेयजल स्वच्छता पर आधारित फिल्म दिखाकर लोगों को पेयजल स्वच्छता के बारे में अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास राम परवेश, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सदानंद वर्मा एवं जल जीवन मिशन की टीम से जिला परियोजना समन्वयक तौक़ीर आज़म, सहायक गोविंद सिंह, तरुण त्रिपाठी, अनिल निषाद विजय पाल समस्त ग्राम पंचायत से आए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं मीडिया से सम्मानित पत्रकार बंधु कार्यक्रम मैं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से समाज में परिवर्तन लाएंगे और लोग पेयजल और स्वच्छता को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। कार्यक्रम के पश्चात खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत ने अपनी शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर टीमों को ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया।

Related Post