सिद्धार्थनगर 06 अप्रैल 2024
जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र एवं धान क्रय केन्द्रों पर संग्रहित स्टाक व गेहूँ खरीदने वाले आढ़तियों के क्रयकेन्द्रो का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान पी.सी.एफ. द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र बैजनाथपुर के प्रभारी अनुपस्थित रहने एवंं क्रय केन्द्र को बन्द कर भाग जाने के कारण स्टाक का नही हो पाया सत्यापन.
जिलाधिकारी ने उक्त स्थिति में चेतावनी जारी करते हुए 24 घन्टे के अन्दर धान के स्टाक की जांच हेतु उपलब्ध रहने का दिया निर्देश.
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान प्राइवेट व्यक्ति द्वारा गोदाम खोलने पर धान के वास्तविक स्टाक एवं भौतिक सत्यापन में अन्तर होने के कारण गोदाम को करवाया सील.
जिलाधिकारी ने जिला प्रबन्धक पी.सी.एफ. एवं ए0आर0 कोआपरेटिव को निर्देश दिया कि स्टाक का भौतिक सत्यापन कराते हुए वैधानिक/एफ.आई.आर. कराने हेतु रिपोर्ट 02 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश…
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर । जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने आज जनपद के गेहूँ क्रय केन्द्र एवं धान क्रय केन्द्रों पर संग्रहित स्टाक एवं गेहूँ खरीदने वाले आढ़तियों के केन्द्रो का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान पी.सी.एफ. द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र बैजनाथपुर के प्रभारी अनुपस्थित रहने एवंं क्रय केन्द्र को बन्द कर भाग जाने के कारण स्टाक का सत्यापन नही हो पाया।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा उक्त स्थिति में केन्द्र प्रभारी को उक्त कार्य हेतु चेतावनी जारी करते हुए 24 घन्टे के अन्दर धान के स्टाक की जांच हेतु उपलब्ध रहने का निर्देश दिया। पी.सी.एफ. द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति, बर्डपुर केन्द्र पर भी सचिव अनुपस्थित थे,किन्तु प्राइवेट व्यक्ति द्वारा गोदाम खोलने पर धान के वास्तविक स्टाक एवं भौतिक सत्यापन में अन्तर होने के कारण गोदाम सील करते हुए जिला प्रबन्धक पी.सी.एफ. एवं ए0आर0 कोआपरेटिव को निर्देश दिया कि स्टाक का भौतिक सत्यापन कराते हुए वैधानिक/एफ.आई.आर. कराने हेतु रिपोर्ट 02 दिन में प्रस्तुत करे। आढ़ती/प्राइवेट व्यापारियों की जांच के संबध में मण्डी सचिव को रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। व्यापारियों द्वारा सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी दशा में MSP 2275/प्रति क्विंटल से कम पर ख़रीद ना हो,जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।