Fri. May 1st, 2026

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने की प्रेसवार्ता

सिद्धार्थनगर 16 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने की प्रेसवार्ता

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता कर सहयोग करने के लिए अपील किया

सिद्धार्थनगर।लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा 60-डुमरियागंज में छठवें चरण में दिनांक 25 मई 2024 को मतदान हेतु नियत किया गया है जिसके लिए निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29.04.2024, नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 06.05.2024, नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक 07.05.2024, नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09.05.2024, मतदान दिनांक 25.05.2024 तथा मतगणना का दिनांक 04.06.2024 निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि निर्वाचन कार्य हेतु कुछ कार्मिको की ड्यूटी लगायी गयी है। उन कार्मिको को मतदान करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फैसिलेशन बैलेट मतपत्र द्वारा वोट डाल सकेंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ को होम वोटिंग करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता के मतदान करने हेतु पोलिंग पार्टी उनके वोट डालने हेतु निवास स्थान से सम्पर्क करेंगे। स्ट्रांग रूम मंडी समिति में बनाया गया है। पोलिंग पार्टी का प्रथम रेडमाइजेशन 20 अप्रैल 2024 तथा द्वितीय रेडमाइजेशन 08 मई 2024 को कराया जायेगा। ई.वी.एम. का प्रथम रेडमाइजेशन 24 अप्रैल 2024 तथा द्वितीय रेडमाइजेशन 11 मई 2024 को कराया जायेगा। 15 मई को आयोग से इंजीनियर आयेगे तथा ई.वी.एम. मशीनो की कमीसनिंग कार्य समाप्ति तक करेंगे। पोलिंग पार्टी का प्रथम प्रशिक्षण 01 मई से 03 मई 2024 तथा द्वितीय प्रशिक्षण 15 मई से 18 मई 2024 तक सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में कराया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने में मीडिया का सहयोग अत्यन्त ही आवश्यक है। समाचार-पत्रों एवं सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना का प्रचार प्रसार कदापि न किया जाये। स्वीय/मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में आप सभी का सहयोग जरूरी है और इसका प्रचार प्रसार आप लोगो द्वारा किया भी जा रहा है। पूरे जनपद को 218 सेक्टरो में बांटा गया है। इसके लिए 218 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगायी गयी है। फार्म-6 के माध्यम से बीएलओ/आयोग की साइट पर ऑनलाइन मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु आवेदन कर सकते है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस समय मतदाता के नाम संसोधन की साइड आयोग द्वारा बन्द की गयी है। कन्ट्रोल रूम, मीडिया मानीटरिंग सेल, सीविजल, विकास भवन सभागार में स्थापित है और पूर्ण रूप से कियाशील है। राजनैतिक दलो को विज्ञापन प्रकाशन कराने हेतु अनुमति लेना होगा। वोटर आई कार्ड प्रत्येक मतदाता तक पहुॅचाने हेतु प्रशासन द्वारा शत-प्रतिशत प्रयास किया जा रहा है। मतदाता पर्ची प्रशासन द्वारा प्रत्येक मतदाता के घरो तक प्रशासन द्वारा पहुॅचाया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा निर्वाचन की अपेक्षा इस बार जनपद में मतदान का प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए स्वीप/मतदाता जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। साथ ही साथ आप सभी लोगो द्वारा मतदाताओ को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें जिससे जनपद का मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, प्रिन्ट/इलेक्ट्रनिक मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related Post