Sun. Feb 2nd, 2025

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनो की उपस्थिति में वार्ता की

blank

सिद्धार्थनगर 07 मई 2024

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनो की उपस्थिति में वार्ता की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने विभिन्न कर्मचारी संगठनो के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की अध्यक्षता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में वार्ता की गयी।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से अपील/अनुरोध किया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 देश का राष्ट्रीय महापर्व है। इसमें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आयोग के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने की सभी की जिम्मेदारी है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता व विभिन्न संगठनो के अध्यक्ष, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष आदि लोगो की उपस्थिति में वार्ता की गयी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने लेखपाल संघ के अध्यक्ष को सुझाव देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में निर्वाचन का कार्य सम्पन्न कराने में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पूरा जिला प्रशासन कार्य करता है।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन की ड्यूटी काटने में जो महिला गम्भीर बीमारी से पीड़ित है या गर्भवती है तो जांचापरान्त उसकी ड्यूटी काटी जा सकती है। कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदाधिकारियों जो जिला प्रशासन के पूरे सहयोग में लगे रहते है उन लोगो की भी निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किये जाने के लिए विचार होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जो भी निर्देश दिये जायेगे उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। ऐसे कर्मचारी जो पति-पत्नी इसी जनपद में कार्यरत है उनमें से एक की ड्यूटी काटी जा सकती है। साथ ही साथ ऐसे कर्मचारी जो गम्भीर बीमारी से पीड़ित है उनकी मेडिकल टीम द्वारा दी गयी आख्या के अनुसार ड्यूटी काटी जा सकती है। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने सभी लोगो को जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन का कार्य प्रत्येक दशा में आयोग के निर्देशानुसार सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा इसमें सभी लोगो का सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चौधरी, जिला मंत्री दिलीप कुमार, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ महामंत्री कलीमुल्लाह, नायब नाजिर रमाकान्त पाठक, जे0ए0 रामकेवल, आरआरके पीताम्बर यादव, अघ्यक्ष राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद अनिल सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ देवेन्द्र यादव, मण्डल अध्यक्ष लेखपाल संघ इम्तियाज अहमद, जिला मंत्री लेखपाल संघ आनन्द गौतम, जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ हृदय नारायण मिश्र, जिला अध्यक्ष सिंचाई संघ राजेश श्रीवास्तव, सफाई कर्मचारी संघ जगनारायण आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed