लखनऊ-17-06-020
राजधानी लखनऊ में फिर खुलेगी भू माफियाओं की बंद फाइलें
भू माफिया पर नकेल कसने के लिए तहसील स्तर पर बंद पड़ी उनकी फाइलें फिर खोली जाएंगी।
जिला अधिकारी ने 5 तहसीलों में बीते सालों से लंबित पड़े ऐसे 54 मामलों की जांच व कार्रवाई फिर से शुरू करने को कहा है।
डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर बीते सप्ताह से सरकारी स्वामित्व की जमीनों पर काबिज अवैध कब्जा हटाने का विशेष अभियान शुरू।
फिर 7 दिनों में सदर ,बीकेटी, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर तहसील में 39.12 करोड की 47.588 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
साथ ही दो बिल्डरों संग सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
अवैध कब्जे के सबसे ज्यादा 14 मामले सदर तहसील और सबसे कम दो मामले मलिहाबाद के हैं।
