कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सिद्धार्थनगर/दिनांक 02 जुलाई 2024
रा0 लोक अदालत को भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने के उददेश्य से 02 प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकार किया रवाना
जनपद सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 02-07-2024 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर विरजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दिनांक 13-07-2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने के उददेश्य से 02 प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकार जनपद न्यायालय सिद्घार्थनगर के प्रांगण से रवाना किया गया।
उक्त मौके पर प्रमोद कुमार सिंह-द्वितीय नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट,मनोज कुमार तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,दिव्य प्रकाश शुक्ल महामंत्री सिविल सिद्घार्थबार एसोसिएशन, अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, फराज डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, एहतेशामुदीन असिसटेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, अशोक चन्द्रा असिसटेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, सरवर अनवार वरिष्ठ अधिवक्ता, राजेश कुमार चीफ मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक, अशोक कुमार उपप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक व बैंक के अन्य कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
दिनाँक 13. 07. 2024 दिन शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर सिद्घार्थनगर तथा वाहय न्यायालय बांसी व डुमरियागंज, कलेक्ट्रेट भवन, न्यायालय सहायक श्रमायुक्त तथा जनपद की समस्त तहसील मुख्यालयों पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार के उददेश्य से जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा प्रचार वाहन हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें दीवानी,भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक एवं पारिवारिक, नगर पालिका अधिनियम समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, राजस्व वाद व चकबन्दी वाद, सम्बन्धी वाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले, राजस्व सम्बन्धी वाद, सर्विस मैटर्स, मनरेगा वाद, व्यापार कर वाद, वजन व मापतौल अधिनियम, वन अधिनियम, उपभोक्ता फोरम वाद, आरबीट्रेशन वाद, आपदा राहत वाद, आयकर वाद, यातायात चालानी वाद, चेक बाउंस से सम्बन्धित धारा-138 एन.आई.एक्ट. एवं बैंक रिकवरी, बी0एस0एन0एल0, भू राजस्व अधिनियम, विद्युत एवं जल बिलों से सम्बन्धित वाद एवं ऐसे अन्य समस्त वाद जिनका निस्तारण किया जाना संभव हो निस्तारण किया जायेगा।
मनोज कुमार तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर के द्वारा यह जानकारी दी गयी कि दीवानी न्यायालय परिसर सिद्घार्थनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य प्रकृति के वादों का निस्तारण करने के साथ बैंक अधिकारियों के सहयोग से बैंक ऋण वसूली के प्रिलिटीगेशन मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। राजस्व एवं चकबन्दी वादों का निस्तारण सम्बन्धित न्यायालयों में राजस्व अधिकारियों के द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने आम जनमानस से अपील किया है कि यदि किसी भी लम्बित वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहते है तो कृपया सम्बन्धित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर के कार्यालय से सम्पर्क कर अपने वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करा सकते हैं।
(मनोज कुमार तिवारी)
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर।