सिद्धार्थनगर 08 अगस्त 2024
मॉडल प्राथमिक विद्यालय, करौंदा मसिना का डीएम ने किया निरक्षण.
सिद्धार्थनगर। मॉडल प्राथमिक विद्यालय, करौंदा मसिना विकास क्षेत्र जोगिया का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पाया गया। छात्र का खेल का सामान सही पाया गया, डीएम ने मिडडे मील रजिस्टर को चेक किया,प्रधानाध्यापक ने जिलाधिकारी को बताया कि स्कूल में अभिभावको की नियमित बैठक होती है,निपुण विद्यालय की कार्ययोजना उपलब्ध पाया गया। शिक्षको द्वारा डायरी भरी जा रही है। विद्यालय में टी.एल.एम उपलब्ध पाया गया। बच्चो के प्रतिभा का साप्ताहिक आकंलन किया जाता है। निपुण तालिका कक्षावार/विषयवार भरा पाया गया। डीएम द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षको की प्रशंसा की गयी।