Sat. Mar 8th, 2025

आरपीआई कार्यकर्ताओं ने कसमंडा, हजरतगंज स्थिति पार्टी कार्यालय में मनाई महान संत गाडगे महाराज की जयंती

blank

लखनऊ: 23 फरवरी 2025

आरपीआई कार्यकर्ताओं ने कसमंडा हजरतगंज स्थिति कार्यालय में मनाई महान संत गाडगे महाराज की जयंती

लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के कसमंडा, हजरतगंज स्थित कार्यालय में महान संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा,स्वच्छता को लेकर किए गए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान से प्रेरणा लेते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आरपीआई के प्रदेश प्रवक्ता पीसी चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के निर्देश पर आज पार्टी कार्यालय में संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई,संत गाडगे महाराज ने अपने जीवन को समाज सुधार और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया। वे मानते थे कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का सबसे बड़ा साधन है।

प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपने प्रवचनों और कार्यों के माध्यम से लोगों को शिक्षित होने और अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया,संत गाडगे महाराज गांव-गांव घूमकर शिक्षा का महत्व बताते थे और लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करते थे।

आरपीआई प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मंगलेश शुक्ला ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने समाजसेवियों और दानदाताओं की मदद से कई स्कूल और शिक्षण संस्थानों की स्थापना की,तथा वह गरीब और वंचित वर्गों की शिक्षा पर विशेष जोर देते थे। उन्होंने बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज से चंदा इकट्ठा कर विद्यालयों का निर्माण किया।

महिला प्रकोष्ठ की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शानू मल्ल कौशल ने कहा कि संत गाडगे महाराज मानते थे कि स्वच्छता और शिक्षा साथ-साथ चलती हैं। इसी कारण उन्होंने गांवों में सफाई अभियान चलाए और लोगों को शिक्षित होने की प्रेरणा दी,गाडगे महाराज ने शिक्षा को अंधविश्वास और कुरीतियों को मिटाने का सबसे बड़ा माध्यम माना,उन्होंने समाज को जागरूक किया कि शिक्षित व्यक्ति ही सही और गलत में अंतर कर सकता है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मोनिका मिश्रा, प्रदेश महामंत्री इंद्रेश गौतम, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ सुमन जायसवाल, प्रदेश सचिव राजेश कुमार, महामंत्री युवा प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर ओमकार, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू यादव, सदस्य महिला प्रकोष्ठ नारायणी श्रीवास्तव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *