Mon. Apr 20th, 2026

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत योगमाया स्कूल की बालिकाओं को जागरुक किया गया

सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत योगमाया स्कूल की बालिकाओं को जागरुक किया गया

सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22/09/2025 प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मय मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर योगमाया स्कूल की बालिकाओ को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन,101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *