नवी मुंबई: जीएसटी में की गई छूट के बाद सांसद जगदंबिका पाल ने व्यापारियों किया अभिनंदन
पीएम मोदी के नेतृत्व में की गई जीएसटी छूट की घोषणा पर नवी मुंबई में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के प्रति प्रकट किया आभार
नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 17 स्थित जीजामाता चौक पर एक कॉर्नर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई जीएसटी में छूट की घोषणा पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने व्यापारियों के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम में दुकानदारों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की।
इनमें राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार, सांसद जाशु भाई राठवा और सांसद महेश कश्यप शामिल थे। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल पाटिल, पूर्व डेप्युटी मेयर अनिल कौशिक और पूर्व नगर सेवक मुनावर पटेल भी मौजूद रहे। मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

