शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक की कलश स्थापना
गोरखपुर: जगतजननी माँ भगवती की उपासना के पावन महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में यूपी सीएम व गोरक्षपीठाधीश्वर,पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ महाराज ने आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापना की।
इस अवसर पर आदिशक्ति माँ भगवती के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना एवं आरती की, उन्होंने आदिशक्ति माता जगतजननी से प्रार्थना किया कि माँ जगदम्बा का आशीष चराचर जगत पर हमेशा बना रहे।

