मिशन शक्ति टीम ने कस्बा डुमरियागंज मे जागरुकता रैली निकालकर महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक
डुमरियागंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन,साइबर अपराध के संबंध में जागरूक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित किया गया
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु मिशन शक्ति फेज-05 अभियान” के तहत प्रशान्त कुमार प्रसाद,अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक 24.09.2025 को क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व थाना डुमरियागंज की मिशन शक्ति टीम के साथ कस्बा डुमरियागंज मे जागरुकता रैली निकालकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा 102/108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या के समय वे बिना किसी झिझक के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। जागरूक रैली के द्वारा साथ में यह भी आश्वासन दिया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

