Thu. Apr 30th, 2026

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा “महिला सशक्तिकरण के संबंध में दी गई जानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा “महिला सशक्तिकरण के संबंध में दी गई जानकारी

मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या के समय बिना किसी झिझक के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करे

क्षेत्राधिकारी इटवा व थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा इटवा मे रैली निकालकर महिलाओं/बालिकाओं नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन,साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु मिशन शक्ति फेज-05 अभियान” के तहत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.09.2025 को क्षेत्राधिकारी इटवा व थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा इटवा में महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा 102/108 के बारे में जागरुकता रैली के द्वारा जानकारी दी गई।

थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या के समय वे बिना किसी झिझक के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं,यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *