Fri. Apr 17th, 2026

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थानाध्यक्ष खेसरहा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थानाध्यक्ष खेसरहा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान से संबंधित छात्राओं को पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी गई जानकारी

थानाध्यक्ष खेसरहा मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के “उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोल्ही थाना खेसरहा में छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन, साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया

दिनांक 27.09.2025

#सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु मिशन शक्ति फेज-05 अभियान” के तहत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.09.2025 को मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बाँसी के निर्देशन में अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के “उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोल्ही थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर” के छात्राओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति अभियान से संबंधित पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा 102/108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या समस्या के समय वे बिना किसी झिझक के इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं,पुलिस द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी शिकायतों को गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी । कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण बाते बताई गयी, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *