Mon. May 25th, 2026

विकास खंड नौगढ़! बेलवा महादेवा के आंगनबाड़ी केन्द्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

विकास खंड नौगढ़! बेलवा महादेवा के आंगनबाड़ी केन्द्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने लापरवाह ए एन एम को सस्पेंड करने व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय, बेलवा महादेव द्वितीय, आंगनबाड़ी केन्द्र, महादेवा, विकास खण्ड नौगढ़ पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान एएनएम रागिनी यादव अनुपस्थित थी, जिलाधिकारी ने एमओआईसी नौगढ़ से फोन से वार्ता किया! एमओआईसी द्वारा अवगत कराया गया कि एएनएम लापरवाही करती है इन्हे पूर्व में भी नोटिस दिया गया था,इस पर जिलाधिकारी ने एएनएम को सस्पेन्ड करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओ के रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। रजिस्टर अपूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस देने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने आगंनबाड़ी केन्द्र में पढ़ रहे बच्चों को प्यार से दुलार कर चाकलेट दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी मानीटरिंग करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *