Tue. May 5th, 2026

अबैध नेपाली छुहाडा 420 कि.ग्रा. व जीरा 30 कि.ग्रा. के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर-दिनांक 27.06.2020

अबैध नेपाली छुहाडा 420 कि.ग्रा. व जीरा 30 कि.ग्रा. के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व राजेश कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी, बांसी के कुशल निर्देशन में तथा अंजनी कुमार राय, थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 26.06.20 को थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़-नौगढ रोड पर पर एक पीकप पर अबैध तरीके से नेपाली छुहाडा ले जाने की सूचना पर एस0ओ0जी प्रभारी पंकज पाण्डेय , का0 अवनीश सिंह व थाना स्थानीय से उ0 नि0 अशोक कुमार व का0 राम करन यादव के संयुक्त टीम द्वारा पीकप नं0 UP-55-T-9210 से 10 बोरी में कुल 420 कि.ग्रा. नेपाली छुहाड़ा व एक बोरी में 30 कि.ग्रा. जीरा बरामद कर थाना स्थानीय पर क्र0 सं0 01/20 धारा 11 कस्टम एक्ट पंजीकृत कर कस्टम कार्यालय ककरहवा रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभि0 गण का विवरण-*
1-मो0 अली पुत्र काले खाँ 55 वर्ष निवासी क्षतहरी, थाना शोहरतगढ़ सि0 नगर ,
2-अंचल कुमार पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी सुवाष नगर(स्टेट बैक के निकट), थाना शोहरतगढ, सि0 नगर।

*बरामदगी टीम का विवरण-*
उ0 नि0 पंकज पाण्डेय– प्रभारी एस0ओ0जी0 सि0 नगर
उ0 नि0 अशोक कुमार- थाना जोगिया उदयपुर सि0 नगर
का0 अवनीश सिंह – एस0ओ0जी0 सि0 नगर
का0 राम करन यादव – थाना जोगिया सि0 नगर

Related Post