बिहार चुनाव में बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की साजिश कर रहा विपक्ष- योगी
बिहार में नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन विकास के पथ पर डबल स्पीड से आगे बढ़ता रहेगा
बिहार में विकास भी है और विरासत भी है/बिहार के विकास को कोई बाधित नहीं कर सकता है
एनडीए ने पूरे बिहार को अपना परिवार मानकर बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया है
क्षेत्रवासियों का उत्साह बता रहा है कि लोकतंत्र की धरती बिहार में पुन: सुशासन का कमल खिलने जा रहा है
अब कोई बिहार को लालटेन युग में नहीं ले जा पाएगा/नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति एवं उन्नति के सुपथ पर बढ़ चुका है
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है..ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बिहार चुनाव प्रचार में विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया,उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान करने की साजिश कर रहे है,विपक्ष को बिहार में जनकल्याणकारी योजनाओं का विकास नहीं चाहिए, विपक्ष को बुर्का वाला विकास चाहिए।
सीएम योगी ने पटना जिले के दानापुर में भाजपा प्रत्याती रामकृपाल यादव के नामांकन के मौके पर चुनावी रैली को संबंधित करते हुए राजद-कांग्रेस गठबंधन पर बुर्का पहनकर मतदान करने वाले बयान पर आड़े हाथ लिया।बिहार चुनाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि -विपक्ष को विकास नहीं बुर्का चाहिए! मतदान केंद्रों पर आने वाली महिला मतदाताओं की पहचान संबंधी चुनाव आयोग के आदेश का विरोध करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष राज्य के मूल नागरिकों के अधिकारों की चोरी कर रहे हैं, उन्होंने कहा राजद और कांग्रेस बिहार में नई शरारत की तैयारी में हैं। वे बिना पहचान वाले घुसपैठियों से वोट डलवाकर बिहार वासियों के हक को छीनना चाहते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा,पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर फर्जी मतदान की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पूरा देश विकास की बात कर रहा है तब कांग्रेस और राजद धार्मिक और सांप्रदायिक मुद्दों को हवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के लोग विकास की राजनीति चाहते हैं। उहोंने दावा किया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बिहार बदल रहा है और यह विकास की प्रक्रिया नितीश कुमार के साथ मिलकर और मजबूत होगी। योगी के इस बयान ने न केवल चुनावी विमर्श को नया तेवर दिया है. बल्कि एनडीए की ओर से राजद कांग्रेस पर वैचारिक और नैतिक हमला भी तेज कर दिया है। उनके भाषण से यह साफ संदेश जाता है कि बिहार के आगे बढ़ने का रास्ता केवल विकास से होकर जाता है!इसके लिए भाजपा ही सही विकल्प है।

