Thu. Apr 23rd, 2026

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव के पंच दिवसीय महापर्व पर गोवर्धन पूजा की दी बधाई

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव के पंच दिवसीय महापर्व पर गोवर्धन पूजा की दी बधाई

गोरखपुर: दीपोत्सव के पंच दिवसीय महापर्वों की श्रृंखला में आज पावन गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं दी है।

सीएम योगी ने कहा कि भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गोवंश रहा है! आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश में गोवर्धन योजना के अंतर्गत गाय के गोबर से बायो-कंपोस्ट और एथेनॉल बनाने के जो अभिनव कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं, यह गोवंश के संरक्षण और उनके संवर्धन में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रदेश में 16 लाख गोवंश ऐसे हैं, जिन्हें #उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदानित कर रहे हैं। अन्नदाता किसान की फसल को नुकसान न हो इस दृष्टि से यह एक प्रयास प्रारंभ किया गया है। सीएम योगी ने कहा कि ग्रीन ईंधन के माध्यम से हम लोग प्रदेश के अंदर नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने और भारत के धन को बचाने का काम भी उसके माध्यम से कर रहे हैं। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम योगी ने पूरे प्रदेशवासियों, सभी अन्नदाता किसानों, पशुपालकों को हृदय से बधाई दी है..

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *