Wed. Apr 22nd, 2026

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने पांच किलो चांदी,22ग्राम पीली धातु व नकदी के साथ एक युवक को किया गिरफतार

सिद्धार्थनगर: दिनाँक 22 अक्टूबर 2025

थाना शोहरतगढ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने पांच किलो चांदी,22ग्राम पीली धातु व नकदी के साथ एक युवक को किया गिरफतार

थाना शोहरतगढ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 11 कस्टम अधिनियम के अन्तर्गत एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.063 कि0ग्रा0 सफेद धातु, 22 ग्राम पीली धातु व ₹3,80,300/- नगद भारतीय बरामद किया

#सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ के कुशल पर्यवेक्षण में नवीन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ के निर्देशन में थाना स्थानीय के चौकी क्षेत्र खुनुवा में आज दिनांक 22.10.25 को मुखविर के सूचना पर थाना शोहरतगढ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 11 कस्टम अधिनियम के अन्तर्गत एक नफर अभियुक्त नारायण प्रसाद घिमिरे पुत्र स्व0 तिलकराम घिमिरे साकिन सालझंडी वार्ड क्रमांक 05 जिला रूपनदेई राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.063 कि0ग्रा0 सफेद धातु, 22 ग्राम पीली धातु व ₹3,80,300/- नगद भारतीय बरामद किया गया तथा बरामदशुदा माल व गिरफ्तार अभियुक्त को कस्टम कार्यालय खुनुवा को सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पासवान थाना शोहरतगढ़,उ0नि0 सा0 कृष्ण कुमार शर्मा एस0एस0बी0 खुनुवा,मु0आ0सा0 उमेश कुमार एस0एस0बी0 खुनुवा,आ0सा0 इन्द्रवेश राठी एस0एस0बी0 खुनुवा,आ0सा0 महिला आरती मौर्या एस0एस0बी0 खुनुवा आरक्षी पप्पू गुप्ता थाना शोहरतगढ़, आरक्षी अजीत थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *