सिद्धार्थनगर: 06 नवंबर 2025
जय प्रकाश उर्फ छोटू चौधरी का आजाद समाज पार्टी” के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भीम आर्मी “आजाद समाज पार्टी” की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त जनपद के प्रथम आगमन पर जय प्रकाश उर्फ छोटू चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.
सिद्धार्थनगर: आज दिनाक 06/11/2025 को जयप्रकाश ऊर्फ छोटू चौधरी का स्वागत समारोह आजाद समाज पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष प्रभुनाथ गौतम के अध्यक्षता में चौधरी मैरिजहाल शोहरतगढ़ मे रोड शो के उपरान्त समापन हुआ,जय प्रकाश चौधरी उर्फ छोटू चौधरी द्वारा लखनऊ में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने नेता के स्वागत में बढ़नी से चौधरी मैरिज हाल शोहरतगढ़ तक भव्य रैली निकालकर जगह जगह फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया,जैसे ही जय चौधरी उर्फ छोटू चौधरी का काफिला चौधरी मैरिज हाल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके सम्मान में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोर जोर से नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राजेंद्र भारती और अखिलेश भारती ने अपने अपने संबोधन में कहा कि इस बार हम आगामी 2027 चुनाव में विधानसभा शोहरतगढ से छोटू चौधरी को चुनाव लड़ाएंगे,और आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से शोहरतगढ का विधायक बनाएंगे। लेकिन उससे पहले छोटी इकाई की होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारकर ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार को जिताने का प्रयास करेंगे। ताकि हमारी पार्टी को निचले पायदान पर अधिक से मजबूती मिले। क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र में कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी होता है। इस तरह हम बूथ लेवल पर सक्रिय कार्यकर्ता बनायेगे, जिससे हमारा बूथ,सबसे मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि छोटी इकाई का चुनाव संपन्न हो जाने पर हमारा हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी 2027 में होने वाले विधानसभा की तैयारी में जुट जायेगा,जिससे ज्यादा से ज्यादा सीट हमारी पार्टी की विधानसभा चुनाव में निकले,जिससे किसी भी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बने! तो उस पार्टी को सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी की जरूरत पड़े, ऐसे दशा में हमारे पार्टी के सहयोग के उस पार्टी की सरकार बनेगी तो उसमे हमारी जन-भागीदारी सुनिश्चित होगी।
आज जयप्रकाश ऊर्फ छोटू चौधरी का स्वागत कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती, जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती, केशव यादव, नौसाद आलम, जीतु प्रधान, मंगेश यादव फूलचन्द राज्जू, इब्राहीम, संदीप चौधरी, सुरेंद्र आजाद विनय चौधरी, विकाश कश्यप मोनू, वासुदेव कशौधन आदि पदाधिकारी गण उपस्थिति रहे।

