दिनांक -08/11/2025 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना मोहाना पुलिस ने महिला सशक्तिकरण,अभियान के क्रम में बिछड़े हुए दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता कराया
मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम “बहु बेटी सम्मेलन” महिला सशक्तिकरण, अभियान के क्रम में थाना मोहाना पुलिस द्वारा बिछड़े हुए परिवार को मिलाया गया
डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक व विश्वजीत शौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक- 08/11/2025 को थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर की उपस्थिति मे थाना स्थानीय पर पति पत्नी के आपसी विवाद से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। पति पत्नी का विवाद था। जिसको सुनकर काउंसलिंग के उपरांत का0 सुशील कुमार यादव व म0 का0 रोमी तिवारी द्वारा दोनों पक्षों के मध्य सुलह समझौता कराया गया,परिवार द्वारा थाना मोहाना पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

