सिद्धार्थनगर 13 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,शोहरतगढ़ का किया औचक निरीक्षण! संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका को देखा गया। मनोज कुमार, सोनू तथा सुनील दत्त शर्मा अनुपस्थित थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जन औषधि कक्ष, औषधि भण्डारण कक्ष एवं औषधि वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, एक्स-रे कक्ष, जनरल वार्ड, प्रयोगशाला आदि को देखा गया। जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला में पूछताछ किया। जिलाधिकारी द्वारा मातृ सुरक्षा केन्द्र कक्ष का निरीक्षण किया गया 25 गर्भवती महिलाओं का एचआरपी हुआ है।उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओ से फीड बैक प्राप्त करें। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्रसव पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि उनके खाते में धनराशि प्रेषित कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही पूरे स्वास्थ्य केन्द्र परिसर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने खुले में रखे ट्रान्सफार्मर को जाली लगाने हेतु निर्देश दिया,निरीक्षण के दौरान एमओआईसी शोहरतगढ़, संबधित डाक्टर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

